नई विधानसभा का 75 फीसदी निर्माण पूरा

छत्तीसगढ़ संवाददाता रायपुर, 8 अक्टूबर।उप मुख्यमंत्री (लोनिवि)अरुण साव ने कचना में फ्लाई-ओवर, और नवारायपुर में निर्माणाधीन नए विधानसभा भवन का भी निरीक्षण किया। उन्होने के अधिकारियों और निर्माण कंपनी से काम में प्रगति की जानकारी ली।उन्होने बताया कि फ्लाई-ओवर का 50 प्रतिशत काम पूरा, अप्रैल-2025 तक काम पूर्ण करने का लक्ष्य है।रेलवे द्वारा ड्राइंग-डिजाइन के अनुमोदन के बाद पटरी के ऊपर वाले हिस्से के भी काम में तेजी आएगी । साव ने काम में तेजी लाने गुणवत्ता भी सुनिश्चित करने कहा। विधानसभा में उन्हें बताया गया कि भवन का निर्माण कार्य 75 फीसदी पूरा कर लिया गया है। अगले दिसंबर तक सिविल वर्क पूरा कर लिया जाएगा। यह भवन 52 ए$कड़ में 273 करोड़ की लागत से बन रहा है। इससे पहले साव तक्षशिला सेंट्रल लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं से चर्चा की। और लाइब्रेरी में उपलब्ध सुविधाओं और किताबों, कैंटीन की व्यवस्थाएं देखीं। बच्चों के साथ बैठकर फरा-चटनी, सैंडविच और चाय पी। श्री साव ने मल्टी लेवल पार्किंग स्थित बीपीओ सेंटर और जयस्तंभ चौक के पास आरंभ इनक्यूबेशन सेंटर को भी देखा। युवाओं से बात कर उनके प्रशिक्षण और कार्यों की जानकारी ली।