डूम्सडे क्लॉक ने बजाई खतरे की घंटी
डूम्सडे क्लॉक ने बजाई खतरे की घंटी
नई दिल्ली । दुनिया भर के परमाणु वैज्ञानिकों ने मानवता के सामने बढ़ते खतरों को देखते हुए डूम्सडे क्लॉक को अब तक की सबसे चिंताजनक स्थिति में पहुंचा दिया है। यह प्रतीकात्मक घड़ी अब आधी रात से सिर्फ 85 सेकंड दूर है, जिसे वैश्विक तबाही के बेहद करीब पहुंचने का संकेत माना जा रहा है। Bulletin of the Atomic Scientists के अनुसार, अमेरिका, रूस और चीन जैसे परमाणु ताकत रखने वाले देशों का आक्रामक रुख, परमाणु हथियार नियंत्रण से जुड़े समझौतों का कमजोर पड़ना, यूक्रेन और मध्य पूर्व में जारी संघर्ष, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े नए खतरे और जलवायु परिवर्तन, इन सभी कारणों से यह फैसला लिया गया है।







