रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, 4 गिरफ्तार

रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, 4 गिरफ्तार

रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, 4 गिरफ्तार

मुंबई । बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित जुहू आवास पर हुई गोलीबारी के मामले में मुंबई पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को पुणे से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस हमले के पीछे मौजूद मुख्य साजिशकर्ता का भी खुलासा किया है।
आधी रात को हुई थी फायरिंग

यह घटना 31 जनवरी की रात करीब 12:45 बजे की है, जब रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग की गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस तुरंत अलर्ट मोड में आ गई और जांच के लिए एंटी एक्सटॉर्शन सेल की विशेष टीम गठित की गई।
पुणे से पकड़े गए चार आरोपी

जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और इनपुट्स के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुणे से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से घटना में इस्तेमाल की गई एक बाइक भी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी सीधे तौर पर फायरिंग की वारदात में शामिल थे।