बंगाल में राजनीतिक हिंसा: ममता के घर पर नारे और लाठीचार्ज
बंगाल में राजनीतिक हिंसा: ममता के घर पर नारे और लाठीचार्ज
नई दिल्ली ।(Assembly Election Result 2026)पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों में तस्वीर साफ होती दिख रही है। राज्य की 293 सीटों पर वोटों की गिनती चल रही है, जबकि फालता सीट पर 21 मई को दोबारा मतदान होना है।
अब तक के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी बढ़त बनाए हुए है और 194 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि तृणमूल कांग्रेस 93 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वोट शेयर की बात करें तो भाजपा को करीब 45% और टीएमसी को लगभग 42% वोट मिलते नजर आ रहे हैं।
कुछ इलाकों में हिंसा और झड़प
इस बीच, मतगणना के दौरान राज्य के कुछ इलाकों में हिंसा और झड़प की घटनाएं भी सामने आई हैं। आसनसोल में टीएमसी के कैंप में तोड़फोड़ की गई, जबकि जमुरिया में आगजनी की घटना हुई। कूचबिहार में हालात काबू करने के लिए सुरक्षाबलों को लाठीचार्ज करना पड़ा।
राजनीतिक रूप से अहम भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी आगे चल रही हैं, जबकि सुवेंदु अधिकारी पीछे बताए जा रहे हैं। वहीं, जिन इलाकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रचार के दौरान दौरा किया था, वहां भी भाजपा को बढ़त मिलती दिख रही है। झाड़ग्राम, बिनपुर, गोपीबल्लभपुर और नयाग्राम सीटों पर भाजपा आगे है।







