पीएम मोदी की तस्वीर मिलने पर मुकदमा दर्ज
पीएम मोदी की तस्वीर मिलने पर मुकदमा दर्ज
मऊ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फ़ोटो पर सरजू नदी के किनारे जादू टोना करने के लिए अज्ञात व्यक्ति पर मुक़दमा दर्ज किया गया है। नारियल नीबू सुई रखकर फ़ोटो पर टोटका किया गया है तथा दोहरीघाट थाना में मुकदमा दर्ज हुआ है।
पुलिस अधिकारी के अनुसार मऊ जनपद में स्तब्ध करने वाली घटना सामने आई है। कस्बा दोहरीघाट के मुक्तिधाम स्थित शवदाह स्थल के निकट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का चित्र रखा है, जिसके आस-पास नारियल, नींबू, लाल धागे और सिंदूर जैसी सामग्री दिखाई दे रही है। जादू-टोना करने की आशंका जताई जा रही है। फोटो वायरल होते ही हड़कंप मच गया है। पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेकर व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है।
श्मशान घाट के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक फोटो मिली है। फोटो के आसपास नारियल, नींबू, सिंदूर और सुई जैसी चीजें दिख रही हैं जो सीधे तंत्रमंत्र की तरफ इशारा करती हैं। फोटो के आसपसा जिस तरह से इन चीजों को रखा गया है जिसे टोना-टोटका से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि पीएम मोदी की फोटो के साथ इस तरह की हरकत किसने की है और इसके पीछे उसकी मंशा क्या है? इसको लेकर अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।
सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम की मदद ले रही है।








