अवैध ईंट भट्ठा चला रहे पूर्व विधायक के भाई पर मीडियाकर्मियों को धमकाने का आरोप

खैरागढ़ जिले के पत्रकारों ने कलेक्टर से की शिकायत
छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 21 मई। खैरागढ़ जिले के मीडियाकर्मियों को पूर्व विधायक कोमल जंघेल के भाई द्वारा धमकाने का मामला तूल पकड़ रहा है।
दरअसल पूर्व विधायक के भाई पर अवैध ईंट भट्ठों का संचालन करने का आरोप है। इस मामले को लेकर कुछ पत्रकार पूर्व विधायक के पैतृक गांव घिरघोली में कवरेज हेतु पहुंचे थे। इस दौरान पूर्व विधायक के भाई चुम्मन जंघेल ने कुछ पत्रकारों के साथ बदसलूकी की, बल्कि देख लेने की भी धमकी दी। अब यह मामला पत्रकारों की यूनियन तक पहुंच गया। पत्रकारों ने पूर्व विधायक के भाई के कथित दादागिरी को लेकर कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल को लिखित में शिकायत की है।