800 साल पुरानी महिलाओं की खूंखार दुनिया दिखाएगी फिल्म ‘अक्का’
800 साल पुरानी महिलाओं की खूंखार दुनिया दिखाएगी फिल्म ‘अक्का’
नेटफ्लिक्स की नई सीरीज ‘अक्का’ में कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे के बीच सत्ता की ऐसी जंग देखने को मिलेगी, जहां रिश्तों से ज्यादा ताकत और विरासत की अहमियत है. महिलाओं के दबदबे वाले काल्पनिक साम्राज्य में पुरानी दुश्मनी, बदले की आग और वर्चस्व की लड़ाई कहानी को रोमांचक बनाती है. तन्वी आजमी भी अहम भूमिका में नजर आएंगी.
नेटफ्लिक्स ने अपनी नई सीरीज ‘अक्का’ का टीजर रिलीज कर दिया है. इसमें अभिनेत्री कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे दमदार किरदारों में नजर आ रही हैं. सीरीज की कहानी एक ऐसी काल्पनिक दुनिया पर आधारित है, जहां महिलाओं का राज चलता है. यहां सत्ता, परिवार, बदला और विरासत को लेकर दो ताकतवर महिलाओं के बीच टकराव देखने को मिलेगा. ट्रेलर की शुरुआत कीर्ति सुरेश से होती है, जो हाथ जोड़कर खड़ी नजर आती हैं. इसके बाद तन्वी आजमी की आवाज सुनाई देती है. वह कहती हैं कि इस घर के कुछ नियम हैं. यहां महिलाओं की पहचान और उनके फैसलों को सबसे ज्यादा अहमियत दी जाती है. शादी की परंपराओं को भी मान्यता नहीं दी जाती. फिल्म को 30 अक्टूबर से देखा जा सकता है।








