इंदौर में बादलों और रिमझिम से राहत:24 घंटों में 2 डिग्री गिरा रात का तापमान; दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

इंदौर में बुधवार को बादलों के छटने और रिमझिम नहीं होने से मौसम पूरी तरह साफ रहा। करीब एक हफ्ते बाद दिनभर धूप रही। इस दौरान दिन का तापमान एक डिग्री बढ़ा वहीं रात के तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आई। हालांकि इस दौरान ठण्ड का अहसास नहीं था। आज यानी गुरुवार सुबह से मौसम साफ है। मौसम वैज्ञानिकों ने एक-दो दिन ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया है। इसमें रात के तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट हो सकती है। अभी अरब सागर में बना सिस्टम पूरी तरह से कमजोर होने से मौसम बदला है। इसके साथ ही ठण्ड को प्रभावित करने वाला वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर भी लगभग खत्म हो गया है। इस कारण बादल नहीं छाए और रिमझिम भी नहीं हुई। एक हफ्ते का मौसम इसके पहले मंगलवार को दिन का तापमान 32.8 (0) डिग्री और रात का तापमान 22.2 (+4) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। बुधवार को दिन का तापमान 33.1 (0) और रात का तापमान 20.9 (+2) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अभी भले ही रात का तापमान 2 डिग्री गिरा हो लेकिन फिर भी औसत से 2 डिग्री ज्यादा ही है। 20 डिग्री के करीब आने पर ठण्ड का अहसास शुरू हो जाएगा। अभी बंगाल की खाड़ी में भी एक लो प्रेशर एरिया बन रहा है। 21 अक्टूबर के बाद इसकी वजह से बादल छा सकते हैं इसका इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में कोई खास असर नहीं रहेगा।