एबी रोड पर हुए हादसे में पत्नी की मौत:पति को गंभीर हालत में इंदौर किया गया रेफर; लोहारपीपल्या ब्रिज पर टक्कर मारी

देवास में बीती रात एबी रोड स्थित लोहारपीपल्या ब्रिज के पास हुए अज्ञात वाहन की टक्कर से एक पत्नी की मौत हो गई जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक आयशा अपने पति शब्बीर खान साथ गुरुवार को शब्बीर के पिता से मिलने आगर गए हुए थे। वहां से अपनी स्कूटी से अपने घर इंदौर खजराना लौट रहे थे तभी लोहारपीपल्या ब्रिज पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। आयशा की मौत हो गई। दोनों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने पति शब्बीर खां को गंभीर चोट होने के कारण प्राथमिक जांच के बाद इंदौर रेफर कर दिया। इंदौर के निजी अस्पताल में उनका उपचार जारी है। वहीं शुक्रवार सुबह आयशा बी का पीएम जिला अस्पताल में हुआ उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में पुलिस जांच कर रही है।