कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, सरकार ने 4%डीए बढ़ाया:वेतन में 620 से 7640 रुपए बढ़ेंगे, एरियर को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

मध्य प्रदेश सरकार ने अपने साढ़े लाख कर्मचारियों को दीपावली और प्रदेश के स्थापना दिवस पर तोहफा दिया है। सरकार ने जनवरी 2024 से लंबित 4% डीए बढ़ा दिया है। यानी प्रदेश के कर्मचारियों का डीए 46% से बढ़कर 50% हो गया है। इससे कर्मचारियों को प्रतिमाह 620 से 7640 रुपए का लाभ होगा। सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डीए में वृद्धि की घोषणा की है। हालांकि जुलाई 2024 से 3% डीए, जनवरी से एरियर और पेंशनरों के लिए महंगाई राहत में वृद्धि को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है। मुख्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा में कहा कि राज्य सरकार ने सभी अधिकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने का निर्णय लिया है। मेरी अपनी ओर से सबको बधाई...। उन्होंने कहा कि इसकी बधाई डबल तब हो जाती है जब दीपावली भी है, और इस अवसर पर मध्य प्रदेश स्थापना दिवस का कार्यक्रम भी है। 1 नवंबर मध्य प्रदेश के गठन की पहली तारीख है, जो 1956 में एक नए प्रदेश का आकार साकार लेकर आई...इसके मध्य में हम सब अपनी-अपनी दिनचर्या चलाते हुए देश, मध्य प्रदेश की सेवा समान रूप से आगे बढ़ती जाए...इस भाव के आधार पर हम काम करते रहते हैं। मेरे सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को मैं इस नाते से भी बधाई देना चाहूंगा। आप सब अपने लगन, मेहनत, सकारात्मक सोच के कारण से पूरे देश के अधिकारियों-कर्मचारियों में एक विशेष पहचान रखते हैं। इस नाते से सरकार का भी उत्तरदायित्व है की आपके हितों का भी ध्यान रखें। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बताया कि राज्य शासन द्वारा 46% महंगाई भत्ता वित्त विभाग के प्रतिपत्र 14 मार्च 2024 द्वारा स्वीकृत किया है। इसके आधार पर स्वीकृत महंगाई भत्ते की दर एक जुलाई 2023 से प्रभावशील की गई थी। एरियर राशि का भुगतान किस्तों में किया गया। अब सभी शासकीय सेवकों को 1 जनवरी 2024 से महंगाई भत्ता 50% की दर से दिया जाएगा। अभी अक्टूबर चल रहा है लेकिन हम इसे 01 जनवरी से देंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपील करते हुए कहा कि हम सभी दीपावली के अवसर पर अपना ध्यान रखें और अपने आसपास के लोगों का भी ध्यान रखें, गरीब से गरीब आदमी के आंखों में भी आनंद आए... आप सभी से यही कामना करते हुए, पुनः दीपावली की बधाई।