युवक ने जहर खाकर की खुदकुशी:पत्नी का पड़ोस के युवक से फोन पर बात करने का था शक, पुलिस से की थी शिकायत

पत्नी का पड़ोस के युवक से फोन पर बात करने के शव में पांच दिन पहले एक युवक ने जहर खा लिया था, शुक्रवार रात उसकी भोपाल में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक ने पड़ोस के युवक की शिकायत घटना के दो दिन पहले पुलिस चौकी में दर्ज कराई थी। दरअसल, 11नवंबर को जिले की करताना चौकी के गोंदा गांव में जितेंद्र पिता मल्लू सिंह राजपूत 37 वर्षीय पत्नी जहर खा लिया। युवक को पत्नी का पड़ोस के युवक से फोन पर बात करने का शक था। बताया जा रहा है कि मृतक जितेंद्र को पत्नी रोली राजपूत व गांव के ही रहने वाले मोहित राजपूत के मोबाइल पर बात करने और एक दिन छत पर मिलने की बात उसने सुनी थी। जिसके बाद जितेंद्र ने मोहित की शिकायत 9 नवंबर को करताना चौकी जाकर पुलिस से की थी, लेकिन दो दिनों तक कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराज होकर उसने जहरीली दवाई का सेवन किया था और करतना चौकी पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया था। जितेंद्र ने 11 नवम्बर की देर शाम जहर खा लिया। गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए भोपाल रेफर किया। पत्नी और एक युवक के खिलाफ की थी शिकायत युवक के बड़े भाई मस्तान सिंह राजपूत ने आरोप लगाया है कि उनके भाई जितेंद्र और पिता ने 9 तारीख की रात को आकर करताना चौकी में शिकायत की थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि जितेंद्र की पत्नी और गांव का ही मोहित मोबाइल पर बात करते हैं, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके चलते जितेंद्र ने 11 नवंबर को जहरीली दवाई का सेवन कर लिया। इधर, करताना चौकी प्रभारी रिपुदमन सिंह राजपूत ने बताया कि युवक से मिले शिकायती आवेदन के बाद हमने युवक से पत्नी को बयान देने के लिए आने को कहा था, लेकिन कोई नहीं आया। उन्होंने एक युवक पर शंका जाहिर की है, जो दोनों पक्षों के बयान के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। वहीं, इस मामले को लेकर एसपी अभिनव चौकसे ने तत्काल कार्रवाई कर करतना चौकी का प्रभार एसआई सीताराम पटेल को सौंप दिया था।