नाबालिग ने की आत्महत्या:ससुराल पक्ष को भेजा जेल; माता-पिता द्वारा बाल विवाह करने पर पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

जबलपुर में एक नाबालिग लड़की की जबरन शादी कराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने 17 वर्षीय बेटी की शादी करने पर माता-पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामला कटंगी थाना क्षेत्र का है। जहां पहले तो अच्छे लाल चौधरी और उनकी पत्नी ने कटंगी के ही एक गांव में नाबालिग बेटी की शादी की। विवाह के कुछ दिनों बाद ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे, जिसके चलते किशोरी ने आत्महत्या कर ली। कटंगी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की और फिर नाबालिग के पति,सास, ससुर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर, उन्हें गिरफ्तार किया।
कटंगी थाना पुलिस ने नव विवाहिता की मौत के मामले में जांच आगे भी जारी रखी। पुलिस ने पाया कि 17 वर्षीय नाबालिग की उसके माता-पिता ने जबरन शादी करवाई जबकि लड़की पढ़ाई कर रही थी और आगे पढ़ना चाहती थी। इसके बाद भी अच्छे लाल चौधरी और उसकी पत्नी ने बिना उसकी मर्जी के शादी करवा दी। एसडीओपी लोकेश डाबर ने बताया कि 23 जुलाई 2024 को एक नव विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच के दौरान पति और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एसडीओपी ने बताया कि माता-पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए मंगलवार रात को दोनों को गिरफ्तार किया हैं। लोकेश डाबर के मुताबिक धारा 19, 21 के तहत लड़की के माता-पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। संभवत मध्यप्रदेश में यह पहला मामला है, जब किसी नाबालिग के आत्महत्या करने के मामले में कथित ससुराल पक्ष के साथ ही मायके पक्ष पर भी एफआइआर दर्ज की गई हैं।