सागर में ठिठुरा देने वाली सर्दी शुरू:रात का पारा 11 डिग्री पहुंचा, अगले 48 घंटे बाद कड़ाके की सर्दी पड़ने का अनुमान

सागर में ठिठुरा देने वाली सर्दी का दौर शुरू हो गया है। रात के साथ ही दिन भी ठंडे होने लगे हैं। लोग ठंड से बचने के लिए दिन में भी गर्म कपड़े पहन रहे हैं। दिन और रात का तापमान सामान्य से कम होने के कारण ठंडी का असर बढ़ा है। दिन का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है जो सामान्य से 2 डिग्री कम है। वहीं रात का पारा 11 डिग्री पर लुढ़ककर आ गया जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है। पारे में गिरावट आने से दिन और रात के समय कंपकपा देने वाली सर्दी पड़ रही है। दोपहर के समय हवाओं के कारण ठंडक बढ़ी है। सोमवार को सागर का अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री और न्यूनतम पारा 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से वातावरण में हल्की धुंध छाई रही। कंपकपा देने वाली सर्दी रही। जैसे-जैसे दिन चढ़ा और धूप खिली तो लोगों को सर्दी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश में अगले 48 घंटे बाद मौसम में परिवर्तन आने का अनुमान है। कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो सकता है। बर्फीली हवाओं से पूरा प्रदेश ठिठुर सकता है। उत्तरी हिस्से में इसका ज्यादा असर देखने को मिलेगा। उत्तर-पश्चिमी भारत के ऊपर एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है। इस कारण से पहाड़ों में बर्फबारी होगी और उत्तरी हवाएं मध्यप्रदेश में तेजी से आएंगी। जिससे प्रदेश में दिन और रात में ठंड बढ़ने का अनुमान है। ठंड बढ़ी, स्कूलों का नहीं बदला समय
सागर में तेज ठंड का दौर शुरू होने के बाद भी स्कूल सुबह से लग रहे हैं। बच्चों को ठिठुरते हुए सुबह से स्कूल जाना पड़ रहा है। पेरेंट्स ठंड का असर बढ़ने के बाद से स्कूलों का समय बदलने की मांग कर रहे हैं। लेकिन अभी समय में बदलाव नहीं किया गया है। सुबह 7 बजे के पहले बच्चों को स्कूल जाने में ठंड का सामान करना पड़ रहा है। जिससे उनकी सेहत पर भी असर पड़ रहा है। शहर के कुछ स्कूलों ने अपने समय में बदलाव जरूर किया है। लेकिन अधिकांश स्कूल पुराने समय पर ही संचालित हो रहे हैं।