ग्वालियर में मंगलवार की रात सीजन में सबसे ठंडी:6 डिग्री पर आया न्यूनतम तापमान, 20 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली बर्फीली हवा

ग्वालियर में सर्दी का सितम अब शुरू हो चुका है। मंगलवार-बुधवार दरमियानी रात न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। ग्वालियर में इस सीजन की अभी तक की यह सबसे ठंडी रात रही है। जबकि मंगलवार का दिन पिछले 14 साल में सबसे ठंडा रहा था। मंगलवार दिन में अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग की माने तो लगातार बर्फीली हवा चलने से तापमान में और गिरावट आएगी। मंगलवार को 14 साल बाद 10 दिसंबर का दिन सबसे ठंडा रहा। इससे पहले 10 दिसंबर 2010 को अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं रात का तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है, जो सामान्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस कम है। दिन में 20 से 21 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से उत्तरी व बर्फीली हवा चली है।
कोल्ड डे की चपेट में आएगा शहर
मंगलवार को दिन का तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री नीचे पहुंच गया था। यदि बुधवार को दिन में तापमान एक डिग्री और नीचे गिरता है, ताे शहर कोल्ड डे की चपेट में आ जाएगा। मौसम विभाग मालवा क्षेत्र के लिए पहले ही कोल्ड-डे व कोल्ड वेव की चेतावनी जारी कर चुका है। अब ग्वालियर-चंबल अंचल में भी हाड़ कंपा देने वाली ठंड का दौर शुरू हो गया है।
उत्तरी हवा ने किया बेचैन, आगे सावधान रहने की चेतावनी
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की चेतावनी जारी कर दी है। आने वाले सप्ताह में रात के साथ दिन में भी तापमान तेजी से नीचे लुढ़केगा। 25 दिसंबर के बाद घना कोहरा भी छाने का अनुमान है। अस्पताल में बढ़ने लगे ब्रेन हेमरेज, हार्ट अटैक के केस
मौसम के बदलते ही ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल समूह के कार्डियक सेंटर व न्यूरोलॉजिकल विभाग में हार्ट अटैक व ब्रेन हेमरेज के केस बढ़ने लगे हैं। जहां एक दिन में 10 से 15 मामले सामने आ रहे थे, अब बढ़कर 30 से 35 केस हो गए हैं।
मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडेय ने बताया कि- बर्फ से ढंके पहाड़ों से टकराकर उत्तरी हवा अंचल की ओर आ रही है। जिसके चलते अगले 24 घंटे के दौरान रात के तापमान में और गिरावट आएगी। साथ ही दिन में भी तापमान गिरेगा और लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास होगा।