मऊगंज के भाटी गांव में वृद्ध दंपत्ति की हत्या:शवों पर चोट के गंभीर निशान, घर से नकदी और जेवरात गायब, पुलिस ने घटनास्थल को किया सील

वृद्ध दंपत्ति की निर्मम हत्या, पुलिस जांच में जुटी, मऊगंज जिले के भाटी गांव की घटना मऊगंज जिले से गुरुवार रात दोहरी हत्या का मामला सामने आया है। जहां भाटी जंगल के पास रह रहे 85 वर्षीय वृद्ध पति-पत्नी की हत्या कर दी गई है। वहीं घर के अंदर रखे पैसे और जेवरात गायब बताए जा रहे हैं। आशंका है कि चोरी की नीयत से घुसे बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। वहीं सो रहे वृद्ध दंपत्ति की जब नींद खुल गई तो अपनी पहचान छिपाने के लिए उनकी हत्या कर दी। एफएसएल टीम करेगी जांच घटना की जानकारी के बाद मौके पर पुलिस सहित अधिकारी पहुंचे। शाम होने की वजह से घटनास्थल का निरीक्षण और एफएसएल टीम की जांच के लिए शवों को सुरक्षित कर पूरा क्षेत्र सील कर दिया गया है। शुक्रवार की सुबह पुलिस मामले की गहन जांच करेगी। जानकारी के अनुसार मऊगंज थाना के उमरी माधव निविहा में रहने वाले यादव परिवार के वृद्ध दंपत्ति मंगल यादव पिता जवाहर यादव (85 वर्ष) अपनी 80 वर्षीय पत्नी तेरसी यादव के साथ करीब डेढ़ किलोमीटर दूर भाटी जंगल के समीप दो कमरों का मकान बनाकर खेती करता था, जबकि उसके पुत्र गांव में ही परिवार समेत रहते थे। पड़ोसियों ने दी बेटे को सूचना 25 दिसंबर की रात करीब 7 बजे मंगल यादव का पुत्र प्रहलाद मिलने पहुंचा था, जिसके बाद वह देर शाम घर लौट गया, लेकिन 26 दिसंबर की शाम वृद्ध दंपत्ति के पड़ोस में रहने वाले पाल परिवार के लोगों ने प्रहलाद को जानकारी दी कि तुम्हारे माता-पिता की चहलकदमी नहीं दिख रही है। इसके बाद प्रहलाद समेत आस-पड़ोस के लोग घर पहुंचे। जब उन्होंने दरवाजा खुला देखा और अंदर जाकर देखा तो दोनों वृद्ध मृत हालत में पड़े हुए थे और उनके चेहरे पर चोट के गंभीर निशान थे। हत्या से पहले बदमाशों ने बारीकी से की तलाशी घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन वहां का दृश्य देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। घर में सारा सामान बिखरा पड़ा था। चावल से लेकर सारा अनाज जमीन पर बिखरा हुआ था। पेटियां टूटी हुई थीं, कपड़े बिखरे हुए थे। घटनास्थल देखकर ऐसा लग रहा था कि बदमाशों ने बड़ी ही बारीकी से पूरे घर की तलाशी ली है। वहीं एडिशनल एसपी अनुराग पांडे ने बताया कि आंख के पास चोट के निशान है, गला दबाकर हत्या लग रही है। बारीकी से जांच कराई जा रही है। खेत की रखवाली करते थे वृद्ध दंपत्ति मृतक मंगल यादव बीते कई वर्षों से उक्त स्थान पर मकान बनाकर रह रहे थे। वह करीब 13 एकड़ जमीन पर खेती करता था और उसकी रखवाली करता था। घर में करीब 25 से 30 हजार रुपए और आभूषण रखे हुए थे, जो कि गायब हैं। बताया गया कि मृतक के पांच पुत्र हैं, जो अपने पैतृक गांव उमरी माधव में अपने-अपने परिवार समेत रहते हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की पतासाजी में जुटी हुई है।