आगर मालवा में जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि के वाहन में तोड़फोड़:सोलर कंपनी के काम को लेकर हुआ विवाद, विधायक गहलोत पर लगाया गंभीर आरोप

आगर मालवा जिले के जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सहित दर्जनों ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पर कोतवाली थाने के सामने नेशनल हाइवे पर चक्काजाम कर दिया। यहां प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन और विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। घटना रविवार देर रात करीब 11.30 बजे की है। जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र के देवली पिपलोन गांव में ब्लू लीफ एनर्जी रिन्यूएबल प्राइवेट कंपनी सोलर पंखे लगाने का काम कर रही है। जिसके लिए सड़क बनाने और गड्ढे खोदने का काम वे और उनके साथी केसरिया कंस्ट्रक्शन के नाम से वर्क ऑर्डर लेकर कर रहे थे। लेकिन क्षेत्रीय विधायक मधु गहलोत और सरपंच काम नहीं करने दे रहे हैं। करीब 8 दिन से बैठकर बात करने को कहते रहे। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर किया चक्काजाम जितेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि विधायक और सरपंच ने उनकी खड़ी गाड़ियां और मशीनें प्रशासन के माध्यम से जब्त करवा दी। वहीं जब वे रविवार को गांव गए तो विधायक और सरपंच के गुंडों ने उनकी गाड़ियों में पुलिस प्रशासन के सामने तोड़ फोड़ कर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसी को लेकर चक्का जाम कर मांग की गई कि पुलिस दोषियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करे। हालांकि रात 12 बजे तक चले इस चक्का जाम के बाद पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इसके बाद प्रदर्शनकारी कोतवाली थाने पहुंचे, जहां देर रात करीब 2 बजे 10 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। इन लोगों पर हुआ प्रकरण दर्ज अर्जुन सिंह पिता दूले सिंह निवासी भाचाखेड़ी की शिकायत पर मानसिंह, हरि सिंह, उमराव सिंह, कृपाल सिंह, सुरेश सिंह, प्रधान सिंह, गोपाल, बाबूलाल, प्रधान पिता बहादुर सिंह और मुकेश सिंह के अलावा 10 अज्ञात लोगों पर प्रकरण दर्ज किया गया है। सीएसपी मोतीलाल कुशवाहा ने बताया कि केसरिया इन्फ्रेक्चर फर्म के पास ग्राम देवली पिपलोन और सिरपोई के मध्य सोलर कंपनी के काम का वर्क आर्डर और noc सहित अन्य दस्तावेज है । जब यह लोग काम करने के लिए गए तब इनके वाहनों में तोड़फोड़ की गई और काम नहीं करने दिया। जिस पर देर रात 10 नामजद और 10 अज्ञात लोगों पर प्रकरण दर्ज किया गया है। भविष्य में दोनों पक्ष के लोगों के बीच कोई विवाद न हो इसके लिए भी पुलिस सामंजस्य बनाने का प्रयास कर रही है।