आयुर्वेद छात्रों का श्रीधी मिल्क फेडरेशन में शैक्षणिक दौरा:दूध प्रसंस्करण और गुणवत्ता नियंत्रण की जानकारी ली, उत्पादों का किया परीक्षण

मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी के फैकल्टी ऑफ आयुर्वेदा गादिया के द्वितीय वर्ष के छात्रों ने मंडीदीप स्थित मिल्क फेडरेशन का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्रों ने दूध प्रसंस्करण की विभिन्न प्रक्रियाओं जैसे पाश्चुराइजेशन, मिलावट की जांच और सूक्ष्मजीवों के परीक्षण की गहन जानकारी प्राप्त की। डॉ. लीना गेहानी और डॉ. अक्षय शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस भ्रमण में छात्रों को श्रीधी के सभी उत्पादों के निर्माण प्रक्रिया से अवगत कराया गया। विश्वविद्यालय के प्राचार्य डॉ. श्रीकांत पटेल के मार्गदर्शन में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में फेडरेशन के प्रबंधन निदेशक हर्ष जैन और मुकेश जैन का विशेष सहयोग रहा। मार्केटिंग हेड केशव भारम्बे के समन्वय में आयोजित भ्रमण के दौरान जे. करण सिंह, राजेश पाठक और प्रशांत आलिया ने छात्रों को दूध प्रसंस्करण, गुणवत्ता नियंत्रण और परीक्षण प्रक्रियाओं की व्यावहारिक जानकारी दी। इस अवसर पर छात्रों ने विभिन्न उत्पादों की गुणवत्ता और स्वाद का भी अनुभव किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।