बड़वानी में बेटियों के सम्मान में विशेष लोहड़ी समारोह:दिल्ली से आए पंजाबी गायक ने बांधा समां, भांगड़े-गिद्दे से गूंजा आनंद कारज भवन

मध्य प्रदेश के बड़वानी में मंगलवार देर रात पंजाबी साहित्य अकादमी और सिख संगत के संयुक्त तत्वावधान में 'लोहड़ी धीयां दी' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बस स्टैंड स्थित गुरुद्वारे के पास आनंद कारज भवन में हुए इस विशेष समारोह का उद्देश्य बेटियों के सशक्तिकरण का संदेश देना था। सिख धर्म और संस्कृति के प्रचार-प्रसार की भूमिका इस कार्यक्रम में पंजाबी संस्कृति की समृद्ध विरासत को प्रस्तुत किया गया। पंजाबी साहित्य अकादमी के क्षेत्रीय समन्वयक कमलजीत सिंह गांधी ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर गठित अकादमी, सिख धर्म और संस्कृति के प्रचार-प्रसार में अहम भूमिका निभा रही है। समारोह की विशेष आकर्षण दिल्ली से आए पंजाबी पॉप गायक चन्नी मस्ताना की प्रस्तुति रही। 'मुंडे भांगड़े दे दल' द्वारा प्रस्तुत गिद्दा और भांगड़े ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। रंग-बिरंगी रोशनी से सजे मंच ने पंजाबी लोक संस्कृति का रंग बिखेर दिया। गुरप्रीत सिंह खरबंदा ने रेखांकित किया लोहड़ी का महत्व कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी और अकादमी के निदेशक इंद्रजीत सिंह खनूजा समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। गुरप्रीत सिंह खरबंदा ने लोहड़ी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे जीवन में नई रोशनी और उत्साह लाने वाला त्योहार बताया।