मध्य प्रदेश के 9वें टाइगर रिजर्व में नई मेहमान:माधव नेशनल पार्क में सीएम यादव और सिंधिया आज छोड़ेंगे पन्ना से लाई गई बाघिन

मध्य प्रदेश के माधव नेशनल पार्क में एक नई बाघिन का आगमन होने जा रहा है। पन्ना से लाई गई इस बाघिन को आज (सोमवार को) माधव टाइगर रिजर्व में छोड़ा जाएगा। इस अवसर पर माधव टाइगर रिजर्व का प्रतीक चिन्ह भी जारी किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर 2:45 बजे भोपाल से रवाना होंगे। वे 3:40 बजे शिवपुरी हवाई पट्टी पहुंचेंगे। वहां से वे सीधे सेलिंग क्लब माधव राष्ट्रीय उद्यान जाएंगे। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मंत्री तुलसी सिलावट भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे संयुक्त रूप से बाघिन को नए आवास में छोड़ेंगे। जनप्रतिनिधि, वन्यजीव प्रेमी और अधिकारी रहेंगे मौजूद ये मध्य प्रदेश का 9वां टाइगर रिजर्व है। इस ऐतिहासिक क्षण को देखने के लिए बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, वन्यजीव प्रेमी और अधिकारी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शाम 6 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद रात 7:20 बजे वे भोपाल के लिए रवाना होंगे। माधव टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या बढ़ेगी माधव नेशनल पार्क को पहले ही टाइगर रिजर्व का दर्जा मिल चुका है। यहां दो मादा और एक नर बाघ पहले से मौजूद हैं, जिनमें से एक मादा ने दो शावकों को जन्म दिया है। अब एक मादा बाघ 10 मार्च और दूसरा नर बाघ हफ्ते भर में छोड़े जाने के बाद यहां कुल सात बाघ हो जाएंगे, जिससे प्राकृतिक ब्रीडिंग के माध्यम से बाघों की संख्या में और वृद्धि होगी। 'हम हमेशा जानवरों की रक्षा करने में आगे रहेंगे' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा,"Amazing news for wildlife lovers! भारत वन्यजीवों की विविधता और उनकी सुरक्षा की परंपरा से समृद्ध है। हम हमेशा जानवरों की रक्षा और पर्यावरण को सुरक्षित रखने में आगे रहेंगे। 10 मार्च 2023 को छोड़े गए थे 3 टाइगर बता दें 27 साल पहले माधव नेशनल पार्क में टाइगर पाए जाते थे। लेकिन वो धीरे-धीरे विलुप्त हो गए। 10 मार्च 2023 को यहां पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तीन टाइगर छोड़े थे। इसके बाद पीएम नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के दिन 17 सितंबर को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दो शावकों के जन्म लेने की फोटो जारी कर खुशी जाहिर की थी। '2 साल के प्रयासों के बाद मिला टाइगर रिजर्व का दर्जा' सीसीएफ उत्तम शर्मा ने बताया कि पिछले दो सालों से माधव नेशनल पार्क को टाइगर रिजर्व बनाने के प्रयास किये जा रहे थे। इसके लिए शहर को सुरक्षित करने के लिए 13 किलोमीटर लंबी दीवार भी बनाई गई हैं। पहले नेशनल पार्क की कुल सीमा 375 वर्ग किमी थी, लेकिन अब ये बढ़कर 1 हजार 650 वर्ग किमी की हो गई हैं। वहीं कूनो नेशनल पार्क की सीमा का विस्तार किया गया। पहले कूनो नेशनल पार्क सीमा 1 हजार 235 वर्ग किमी की थी अब उसे बढ़ा कर 1 हजार 777 वर्ग किलोमीटर की कर दी गई हैं। श्योपुर से रणथंभौर तक बढ़ा वन्यजीवों का विचरण क्षेत्र उन्होंने कहा कि माधव नेशनल पार्क और कूनो नेशनल पार्क का क्षेत्र जंगल के जरिए मिलता है। इस प्रकार टाइगर और चीतों का इलाका 3 हजार 451 किमी का होगा। इधर श्योपुर से राजस्थान के रणथंभोर की सीमा लगी है। ऐसे में शेर चीतों के विचरण का इलाका अब शिवपुरी, श्योपुर से राजस्थान तक बढ़ जाएगा। जिसमें जंगली जानवर आसानी से विचरण कर सकेंगे।