दतिया में जुआरियों पर शिकंजा:सिविल लाइन पुलिस ने 7 जुआरियों को पकड़ा, 2.69 लाख का माल जब्त

दतिया में जुआ खेलने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई लगातार जारी है। रविवार रात सिविल लाइन पुलिस ने गल्ला मंडी के सामने जुआ खेल रहे 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग रुपयों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की। मौके से 19 हजार कैश, एक स्कूटी और 4 बाइक जब्त की गई हैं। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत 2 लाख 69 हजार 100 रुपये है। पकड़े गए आरोपियों में धर्मेंद्र रायकवार (पुरानी जेल के पास), सतीश अहिरवार (ग्राम गांधारी), रोहित वंशकार (सेवढ़ा चुंगी), सीताराम रायकवार (गणेश घाट), साकिर खान (गाड़ीखाना), हरदास कुशवाह (सिद्धार्थ कॉलोनी) और सुनील यादव (राजघाट कॉलोनी) शामिल हैं। सभी आरोपी दतिया के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से ताश की गड्डी भी बरामद की है। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत कार्रवाई की गई है।