टीकमगढ़ में हेड कॉन्स्टेबल का रिश्वत लेते वीडियो:5 हजार जेब में रखे, कोल्डड्रिंक पीते दिखा; एक दिन पहले लोकायुक्त ने पकड़ा था

टीकमगढ़ के बल्देवगढ़ थाने में तैनात प्रधान आरक्षक बालचंद प्रजापति के रिश्वत लेने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। बुधवार को दुकान में लगा सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। जिसमें प्रजापति रिश्वत की राशि जेब में रखकर कोल्ड ड्रिंक पीते नजर आ रहा है। लोकायुक्त डीएसपी संजय जैन के नेतृत्व में टीम ने एक दिन पहले मंगलवार को कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार किया था। ये है पूरा मामला प्रजापति ने एफआईआर से नाम हटाने के लिए 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। पपावनी गांव में 24 अप्रैल को मारपीट की एफआईआर दर्ज हुई थी। प्रधान आरक्षक ने इस मामले में दो लोगों के नाम हटाने के एवज में पैसों की मांग की। पीड़ित ने पहले ही 5 हजार रुपए थाने में दे दिए थे। छत्रपाल सिंह लोधी ने 2 मई को लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई। लोकायुक्त ने प्रधान आरक्षक और शिकायतकर्ता के बीच हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग की। रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर कार्रवाई की गई। सागर से आई लोकायुक्त टीम ने बस स्टैंड के पास से बाकी के 5 हजार रुपए लेते समय प्रधान आरक्षक को पकड़ा। आरोपी प्रधान आरक्षक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। आज घटना का वीडियो सामने आने पर रिश्वत का पूरा मामला साफ-साफ नजर आ रहा है।