निकाय चुनाव की शुरूआत भाजपा 10 से करेगी, कार्यसमिति में मंडल अध्यक्ष भी

छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 7 जुलाई। प्रदेश भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इस कड़ी में 10 तारीख को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई है। इसमें केन्द्रीय शहरी आवास कार्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी रहेंगे। खास बात यह है कि बैठक में प्रदेश भर के मंडल प्रमुखों, और जिले के पदाधिकारियों को बुलाया गया है।
बताया गया कि बैठक पहले भिलाई में होने वाली थी लेकिन अब ये बैठक रायपुर में ही होगी। पार्टी दफ्तर के बजाय बैठक दीनदयाल ऑडिटोरियम में होगी। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सीएम विष्णु देव साय और प्रभारी नितिन नबीन व सरकार के सभी मंत्रियों के साथ ही जिले और मंडल के पदाधिकारियों समेत करीब 18 सौ नेता प्रमुखता से मौजूद रहेंगे। बैठक में नगरीय निकाय चुनाव पर चर्चा होगी, और आगामी तीन महीने का कार्यक्रम तैयार किया जाएगा। साथ ही पार्टी की सदस्यता अभियान पर भी चर्चा होगी।
बैठक को केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर संबोधित करेंगे। साथ ही साथ सीएम, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और अन्य नेताओं का उद्बोधन भी होगा। बाहर से आने वाले मंडल और जिले के पदाधिकारियों के रहने-ठहरने के लिए धर्मशाला और अन्य जगहों पर इंतजाम किए जा रहे हैं। यह पहला मौका है जब प्रदेश की बैठक में मंडल स्तर तक के पदाधिकारियों को बुलाया गया है। इस बैठक में पार्टी के संगठनात्मक चुनाव पर भी चर्चा हो सकती है। हालांकि किरणदेव का प्रदेश अध्यक्ष बने रहना तय माना जा रहा है।