भारती डेयरी पर 5 हजार का जुर्माना, एक माह में डेयरी शिफ्ट करने नोटिस दिया

छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 16 जुलाई।निगम के जोन नम्बर 9 के वार्ड 51 के तहत फुंडहर रहवासी क्षेत्र में संचालित भारती डेयरी के संचालक पर गंदगी और प्रदूषण फैलाने की जनशिकायत सही मिली। इस पर 5000 रूपये का जुर्माना किया।
डेयरी संचालक के मवेशियों को जप्त करने कार्यवाही प्रारम्भ की गई तो डेयरी संचालक ने स्वत: डेयरी निगम सीमा क्षेत्र के बाहर शिफ्ट करने एक माह का समय मांगा, जो नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी और जोन 9 जोन कमिश्नर के निर्देश पर उन्हें दिया गया है, अन्यथा की स्थिति में नगर निगम जोन नम्बर 9 स्वास्थ्य विभाग की टीम अभियान चलाकर रहवासी क्षेत्र फुंडहर की डेयरी के मवेशियों को जप्त कर डेयरी को सीलबंद करने की कड़ी कार्यवाही करेगी।
जोन 5 के अंतर्गत गोवर्धन चौक रहवासी क्षेत्र में संचालित डेयरी संचालक संजय यदु और शत्रुहन यदु की डेयरी पर कार्यवाही कर डेयरी से 15 मवेशियों को जप्त किया । सम्बंधित डेयरी संचालकों को 15 दिनों का समय अपनी डेयरी को स्वत: होकर नगर निगम सीमा क्षेत्र के बाहर शिफ्ट करने समय दिया है। निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार सभी जोनों द्वारा रजवासी क्षेत्र में संचालित डेयरियों पर कार्यवाही अभियान चलाकर की जा रही है, ताकि लोगों को गंदगी और प्रदूषण की जनसमस्याओं से शीघ्र राहत मिल सके।