"CM विजय की आखिरी फिल्म 'जना नायकन' से 100 करोड़ की ओपनिंग की उम्मीद"

"CM विजय की आखिरी फिल्म 'जना नायकन' से 100 करोड़ की ओपनिंग की उम्मीद"

"CM विजय की आखिरी फिल्म 'जना नायकन' से 100 करोड़ की ओपनिंग की उम्मीद"

नई दिल्ली । तमिल सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की आखिरी फिल्म 'जना नायकन' आखिरकार 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। रिलीज से पहले फिल्म कई चुनौतियों से गुजरी। पहले सेंसर सर्टिफिकेशन में देरी हुई, फिर ऑनलाइन लीक होने की खबरें भी सामने आईं। इसके बावजूद फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह कम नहीं हुआ।

एडवांस बुकिंग के शुरुआती आंकड़े बताते हैं कि विजय की विदाई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत कर सकती है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह फिल्म पहले दिन घरेलू और वैश्विक स्तर पर कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ने की क्षमता रखती है।

एडवांस बुकिंग में दिखा जबरदस्त क्रेज

    'जना नायकन' को भारत में बड़े पैमाने पर रिलीज किया जा रहा है। देशभर में करीब 8,000 शो निर्धारित किए गए हैं, जिनमें से 3,500 से अधिक शो केवल तमिलनाडु में होंगे।
    ट्रेड वेबसाइटों के अनुसार, रिलीज से पहले ही फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 15 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। ब्लॉक सीटों को जोड़ने पर यह आंकड़ा 20 करोड़ रुपये के पार पहुंच जाता है। वहीं, पहले वीकेंड की वैश्विक एडवांस बुकिंग 30 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।

पहले दिन 55 से 60 करोड़ की कमाई का अनुमान

ट्रेड विश्लेषकों का अनुमान है कि 'जना नायकन' पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 55 से 60 करोड़ रुपये (नेट) तक की कमाई कर सकती है। यदि ऐसा होता है तो यह विजय की पिछली फिल्म 'गोट' की 44 करोड़ रुपये की ओपनिंग को पीछे छोड़ देगी। हालांकि, उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'लियो' के 65 करोड़ रुपये के पहले दिन के रिकॉर्ड को पार करना चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है।
विदेशों में भी रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

    फिल्म से उत्तर अमेरिका, मिडिल ईस्ट और दक्षिण-पूर्व एशिया में भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। अनुमान है कि पहले दिन विदेशी बाजारों से फिल्म 4 मिलियन डॉलर से अधिक की कमाई कर सकती है।
    इससे इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 100 करोड़ रुपये के पार पहुंच सकता है। अगर यह आंकड़ा 105 करोड़ रुपये तक पहुंचता है, तो फिल्म ओपनिंग डे पर 'गोट', 'जेलर' और 'पठान' जैसी फिल्मों के वैश्विक रिकॉर्ड को चुनौती दे सकती है।

निर्देशक एच. विनोथ के निर्देशन में बनी 'जना नायकन' को विजय के फिल्मी करियर की अंतिम फिल्म माना जा रहा है। इसके बाद वह पूरी तरह राजनीति पर ध्यान देंगे। फिल्म में पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज और नारायण अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। वहीं, संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है, जिसने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।