दुर्ग में शेयर ट्रेडिंग फ्रॉड का बड़ा खुलासा, दो करोड़ से अधिक की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग में शेयर ट्रेडिंग फ्रॉड का बड़ा खुलासा, दो करोड़ से अधिक की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग में शेयर ट्रेडिंग फ्रॉड का बड़ा खुलासा, दो करोड़ से अधिक की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग: शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर प्रार्थी एवं उसके परिवार के सदस्यों के साथ दो करोड़ 90 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शिकायत पर मामले में पुलिस ने आरोपित प्रकाश सिन्हा(32) निवासी अमलेश्वर भिलाई-03 को गिरफ्तार कर लिया है।

कोतवाली थाना अंतर्गत वार्ड क्रमांक-6 बैगापारा निवासी प्रार्थी कृष्ण कुमार चंद्राकर(56) ने थाना में उपस्थित होकर लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई। शिकायत के अनुसार आरोपित प्रकाश सिन्हा द्वारा स्वयं की शेयर ट्रेडिंग कंपनी संचालित करने तथा उसमें राशि निवेश करने पर अधिक मुनाफा प्राप्त होने का विश्वास दिलाकर प्रार्थी एवं उसके परिवार के कुल 10 सदस्यों को निवेश के लिए प्रेरित किया गया।

आरोपित द्वारा 24 नवंबर 2021 से 13 जनवरी 2022 के मध्य विभिन्न बैंक खातों से कुल तीन करोड़ चार लाख 50 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवाए गए। इनमें से एक करोड़ तीन लाख 60 हजार रुपये परिवार के सदस्यों के खातों में वापस किए गए, जबकि शेष 2,00,90,000 रुपये वापस नहीं किए गए। शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस दुर्ग ने धारा 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया।

पुलिस ने आरोपित को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपित द्वारा घटना में संलिप्तता स्वीकार किए जाने पर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपित का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताहिक आरोपित प्रकाश सिन्हा जांजगीर चांपा जिला अंतर्गत ग्राम कोनार, मुलमुला का मूल निवासी है।