छत्तीसगढ़ संवाददाता
नारायणपुर, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस पर वनमंत्री व नारायणपुर विधायक केदार कश्यप ने जगदलपुर के नक्षत्र वाटिका में पौधारोपण किया। इसके बाद उन्होंने पूर्व में लगाए पौधों का अवलोकन भी किया।
वनमंत्री केदार कश्यप कहा कि अपने आसपास के परिवेश को हराभरा रखने की नैतिक जिम्मेदारी हम सबकी है। पूरा विश्व इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस 2024 की थीम Land Restoration, Desertification And Drought Resilienceहै। इस थीम का फोकस हमारी भूमि नारे के तहत भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखे पर है। पेड़ों की अंधाधुंध कटाई और बढ़ते प्रदूषण के चलते पर्यावरण दूषित होता जा रहा है।
जल जंगल जमीन की रक्षा
हम वर्षों से करते आ रहे हैं
वनमंत्री केदार कश्यप ने कहा कि हम आदिवासी वनों को काटने वालों में से नहीं हैं, बल्कि हम लोग वनों को संरक्षित करने का कार्य करते हैं। भोले भाले आदिवासियों ने वनों को बचाकर रखा है। पर्यावरण को बचाने और संवारने का कार्य हम सबको मिलकर करना है।