सप्तमी के अवसर पर लगाया 56 भोग:दर्शन करने उमड़ी भक्तों की भीड़, 51 बातियों से मां काली की हुई महाआरती

राजगढ़ जिले के खिलचीपुर नगर में बुधवार को नवरात्रि मे सप्तमी के दिन काफी चहल पहल रही। खाती कुंडी चौक पर बनाई गई माँ कालिका जी की झांकी में अमित मित्र मंडल ने 56 व्यंजनो का भोग लगाया। इस दौरान प्रतिमा का आकर्षक श्रृंगार कर पूरी झांकी को फूलों से सजाया गया था। 56 भोग के दर्शन करने के लिए देर रात तक बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। इस दौरान यहां महाप्रसादी का वितरण भी किया गया। दरअसल, खिलचीपुर नगर के वार्ड नम्बर 6 में खाती कुंडी चौक के पास लगातार 17 सालों से मूर्ती स्थापित की जा रही है। मां काली शेरावाली समिति एवं अमित मित्र मंडल हर साल यहां झांकी लगाते हैं। इस साल यहां पर मां काली के विराट रूप में मूर्ति की स्थापना की गई है। प्रतिमा 10 फीट ऊंची है, जहां हर दिन नवरात्रों में भक्तों की भारी भीड़ दर्शन करने पहुंचती है। रात 8 बजे से 56 भोग के दर्शन खुल गए थे, इसके बाद 51 बातियों से मां काली की महाआरती की गई। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।