बिजली कंपनी के जेई के मकान में चोरी:25 हजार कैश और डेढ़ लाख के जेवर गायब; ट्रांसफर के बाद भोपाल में जॉइन करने गए थे तब हुई वारदात

नर्मदापुरम के पिपरिया नगर के काबरा कॉलोनी में बिजली कंपनी के जेई के घर में चोरी हो गई। जेई के मकान का ताला तोड़कर चोर सोने-चांदी के जेवर और 25 हजार कैश चुरा ले गए। चोरी हुए जेवर की कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपए है। जेई के भोपाल से लौटकर आने पर मंगलवार को चोरी की घटना उजागर हुई। बुधवार देर शाम को पिपरिया के मंगलवारा थाने में जेई देवेंद्र प्रजापति ने इसकी शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस के मुताबिक फरियादी देवेंद्र सिंह काबरा कॉलोनी पिपरिया में पार्थ शर्मा के मकान में किराए से रहते हैं। जो बिजली कंपनी में सहायक यंत्री है। उनका तबादला बनखेड़ी से भोपाल हो गया। 1 अक्टूबर को बनखेड़ी से रिलीव होकर वो भोपाल जॉइन करने गए थे। किराए के मकान में ताला लगा हुआ था। 8 अक्टूबर की रात को जब वो पिपरिया पहुंचे तो दरवाजे में लगा ताला टूटा मिला। घर के अंदर अलमारी का सामान बिखरा हुआ था। अलमारी में रखे सोने के जेवर दो जोड़ सोने के टाप्स, सोने की 2 अंगूठी, एक सोने का मंगलसूत्र, 2 जोड़ पायल, चांदी के सिक्के, बिछिया पांच जोड़, चांदी की पायल, कैश 25 हजार गायब थे। चोरी की सूचना फरियादी ने पुलिस को दी।