भोपाल में बिजली कर्मचारी महासंघ की बैठक आयोजित:वेतन विसंगति, ग्रेड-पे में सुधार, ओवर टाइम बढ़ाने की मांग को लेकर ऊर्जा मंत्री और एसीएस से मिलेंगे कर्मचारी

ठेंगड़ी भवन में बुधवार को बिजली कर्मचारी महासंघ की बैठक आयोजित की गई, जिसमें परीक्षण सहायकों, संयंत्र सहायकों, सहायक राजस्व अधिकारियों की लंबित वेतन विसंगति, 4100, 4400 ग्रेड-पे, ओवर टाइम की राशि डबल करने, औषधालय के पैरामेडिकल स्टाफ को कंपनी संरचना में शामिल करने पर चर्चा हुई। बैठक में उपस्थित भारतीय मजदूर संघ मध्य प्रदेश के महामंत्री कुलदीप गुर्जर ने जल्द ही ऊर्जा मंत्री और विभाग के एसीएस से मिलकर मांगों-समस्याओं का निराकरण कराने का भरोसा दिलाया। गुर्जर ने संघ की स्थापना के 70वें वर्ष के अंतर्गत पंच परिवर्तन कार्यक्रमों को पांचों बिजली कंपनियों में सघनता से चलाने को कहा। जिस पर सुशील पांडे ने कुटुंब प्रबोधन समरसता, पर्यावरण एवं कर्मचारियों से संपर्क अभियान और प्रवास करने को सभी कंपनियों के पदाधिकारियों को निर्देशित किया। इस पर मध्य क्षेत्र अध्यक्ष रमेश नागर ने कहा कि मध्य क्षेत्र में हम अतिशीघ्र संपर्क एवं प्रवास कर दिसंबर तक कर्मचारियों से संपर्क कर संगठन विस्तार को गति देंगे और भारतीय मजदूर संघ के विचारों को आम जनता तक पहुंचाएंगे। बैठक में बिजली कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक शुक्ला, महामंत्री सुशील कुमार पांडे, प्रदेश संगठन मंत्री राजेश जैन, मध्य क्षेत्र कंपनी के अध्यक्ष रमेश नागर, महामंत्री संदीप त्रिपाठी, पारेशन के महामंत्री राजेश जैन उपस्थित थे।