SPS साकेत नगर भोपाल में 'हैप्पीनेस - द जर्नी विदइन':सागराइट्स ने कहानी और नाटक के जरिए दिए प्रेरक संदेश, रंगारंग प्रस्तुतियों ने किया मंत्रमुग्ध

सागर पब्लिक स्कूल साकेत नगर में 2 दिवसीय एनुअल डे 'हैप्पीनेस - द जर्नी विदइन' थीम पर आयोजित किया गया। जिसमें प्रायमरी विंग के छात्रों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियां दी। सागराइट्स ने छोटा भीम, मोगली, डोरेमोन और मोटू पतलू जैसे किरदारों के माध्यम से दिल को छू लेने वाली कहानी प्रस्तुत की और दर्शाया की जंगल में वनों की कटाई को बचाने के लिए एकजुट होना पड़ेगा। पहले दिन के कार्यक्रम में यूनिसेफ के संचार विशेषज्ञ अनिल गुलाटी शामिल हुए, उन्होंने अपने संबोधन में बच्चों की भलाई हेतु भावनात्मक पोषण के महत्व पर जोर देते हुए कहा, ''अभिभावकों को बच्चों को रोज़मर्रा की जिंदगी में प्रोत्साहित करना चाहिए। यह उन्हें अपनी क्षमताओं को विकसित करने में सक्षम बनाता है और आवश्यक कौशल व खुशी से उन्हें जीवनभर की यात्रा के लिए प्रेरित करता है।' उत्सव की शुरुआत सौहार्दपूर्ण स्वागत नृत्य और सहानुभूति व एकता का संदेश देने वाले 'आनंदमय प्रवास' के साथ हुई। स्कूल के ग्रेड I से IV तक के सागराइट्स ने 'दोस्ती में खुशी' को 'हैप्पी ह्यूज' नामक एक मनोरंजक नाटक में प्रस्तुत किया । यूफोरिया ऑफ सेल्फलेसनेस में सागराइट्स ने बताया कि सच्ची खुशी भौतिक सम्पत्ति से नहीं, बल्कि भीतर से आती है। उनके प्रस्तुति ने एक शक्तिशाली संदेश दिया कि 'खुशी देने' से आती है, जिससे एक सुंदर 'खुशी का चक्र' बनता है। इसके अतिरिक्त, इंद्र देवता की कहानी पर आधारित एक मनोरम नाटक ने इस बात पर प्रकाश डाला कि खुशी हर किसी के भीतर छिपी है । इस नाटक ने दर्शकों को विलासिता या भौतिक धन के बजाय सादगी, परिवार और मित्रता में खुशी ढूंढने के लिए प्रेरित किया और इस विचार को मजबूत किया कि 'खुशी की खोज' स्वयं के भीतर से शुरू होती है, तथा इस बात की पुष्टि की कि 'खुशी आपके भीतर है। प्रिंसिपल पंकज शर्मा ने पहले दिन की वार्षिक उत्सव रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें उन्होंने स्कूल की उपलब्धियों को अकादमिक, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों और प्रतिस्पर्धी चयनों को सबसे साझा किया ।हेडमिस्ट्रेस नम्रता सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापन और दूसरे दिन के और भी शानदार प्रदर्शनों की प्रस्तुति व स्कूल गान के साथ पहले दिन के उत्सव का आनंदमय समापन हुआ। फोटो गैलरी में देखिए आयोजन की झलकियां