कांग्रेसियों के पास भाजपा के सदस्य बनने का मैसेज:विदिशा कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले- सदस्यता अभियान फर्जीवाड़ा, भाजपाइयों ने आरोपों को निराधार बताया

विदिशा में कांग्रेसी नेताओं के पास भाजपा सदस्य बनने के मैसेज आ रहे हैं। जिस पर कांग्रेसियों ने भाजपा के सदस्यता अभियान को फर्जीवाड़ा बताया है। साथ ही इसको लेकर पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने की बात कह रहे हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित रघुवंशी ने बताया कि भाजपा की ओर से उनके मोबाइल पर सदस्यता अभियान का मैसेज आया। जिसमें लिखा था कि आप भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बन चुके हैं, आप कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। जिसके बाद उन्होंने अपने और साथियों से जानकारी ली। जिसमें उनके पास भी ऐसे ही मैसेज आने की जानकारी मिली। ऐसे ही लगभग 20 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उन्हें भाजपा सदस्यता अभियान के मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। जिनमें से कई कांग्रेस से वर्तमान और पूर्व जन प्रतिनिधि हैं। 'सरकारी कर्मचारियों का उपयोग कर रही भाजपा'
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने भाजपा के सदस्यता अभियान पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा की ओर से सदस्यता अभियान के रूप में फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। साथ ही लोगों को भाजपा का सदस्य न बनने पर सरकारी योजना का लाभ न देने की धमकी तक दी जा रही है। इस काम के लिए भाजपा की ओर से सरकारी कर्मचारियों को भी टारगेट दिए गए हैं। जो कि गली मोहल्ले में जाकर लोगो को भाजपा का सदस्य बना रहे हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि वो मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक से शिकायत करेंगे। भाजपा बोली-कांग्रेस नेता के आरोप गलत
वहीं, भाजपा नेता सुरेंद्र रघुवंशी कांग्रेस नेता के आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों ने भाजपा के मेंबर शिप नंबर 8800002024 पर मिस कॉल किया होगा। इसकी वजह से ही उनके पास सदस्यता का मैसेज आया है। हालांकि अभी उनकी सदस्यता नहीं हुई होगी। जब तक वह अपनी जानकारी नहीं अपलोड करेंगे, तब तक वह सदस्य नहीं बन पाएंगे।