तहसील परिसर में हुई पटाखा दुकानों की नीलामी:40 व्यापारियों को आवंटित हुई दुकानें; राजस्व विभाग को हुई तीन लाख की आय

रविवार को तहसील परिसर में एसडीएम मुकेश सिंह और तहसीलदार हर्ष विक्रम की मौजूदगी में शहर के दशहरा मैदान में लगने वाली आतिशबाजी दुकानों के प्लॉटों की नीलामी की गई। इस दौरान 40 दुकानों की नीलामी की गई, जिसमें सबसे अधिक एक नंबर प्लाॅट की दुकान की बोली की शुरुआत 1000 से की गई थी, जो 43,000 में जितेंद्र शर्मा ने ली। वहीं इस दुकान सामने वाली 26 नंबर प्लांट की दुकान मनोज सोनी ने 41 हजार में ली गई। इस बार 46 पटाखा व्यापारियों के लाइसेंस जारी किए गए थे, जिसमें से 40 दुकानदार ही नीलामी में शामिल हो पाए। आतिशबाजी दुकानों के प्लाटों की अस्थाई रूप से की जाने वाली नीलामी बोली के दौरान राजस्व विभाग को तीन लाख की आय वृद्धि हुई।