निवाड़ी में राजस्व विभाग की बैठक:कलेक्टर ने लंबित मामलों की समीक्षा की, जल्द समाधान करने के निर्देश

निवाड़ी कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ की अध्यक्षता में रविवार को 12 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने राजस्व विभाग की सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की अधिकारियों के साथ समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने समय पर शिकायतों के निराकरण के निर्देश भी दिए। बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों के प्रिंट निकलवाकर समक्ष में अधिकारियों द्वारा आवेदक को कॉल कराकर शिकायतों का निराकरण कराया। इसके साथ ही उन्होंने राजस्व विभाग के लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने तहसीलदार, नायब तहसीलदार न्यायालय के नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्हें जल्द निराकरण कराने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने सभी संबंधित राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वामित्व योजना और वसूली में राजस्व की प्रगति बढ़ायें। उन्होंने तहसीलदारों को स्वामित्व योजना के शेष प्रकरणों को शीघ्र निपटाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने निर्देशित किया कि आरसीएमएस के नामांतरण प्रकरणों का पटवारियों समय-सीमा में निराकरण करें। पीएम और सीएम किसान सम्मान निधि योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए पात्र हितग्राहियों की जल्द ही केवाईसी कराने के निर्देश भी कलेक्टर ने दिए। उन्होंने कहा- संबंधित राजस्व क्षेत्र में स्वीकृत विकास कार्याें के लिए शासकीय भूमि आवंटन के मामलों का शीघ्र निराकरण कराएं। बैठक में उन्होंने राजस्व विभाग के सीमांकन, नामांतरण, बंटवारे सहित अन्य लंबित प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की। साथ ही जल्द निराकरण करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एचबी शर्मा, एसडीएम निवाड़ी अनुराग निंगवाल, एसडीएम पृथ्वीपुर सतीश वर्मा, डिप्टी कलेक्टर सुश्री विनीता जैन, डिप्टी कलेक्टर राजेन्द्र मिश्रा, प्रबंधक लोकसेवा नितेश जैन, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित संबंधित राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।