तालाब पार करने के दौरान युवक की डूबने से मौत:दो दोस्तों से तालाब पार करने के लिए 10 रुपये की शर्त लगी थी

जिले के देवरी थाना के गोरखपुर गांव में एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। दरअसल, गांव के तीन युवकों ने तालाब को एक किनारे से दूसरे किनारे तक पार करने के लिए 10 रुपये की शर्त लगाई थी। जिसमें दो युवकों ने तैरकर तालाब पार कर लिया, जबकि तीसरे युवक की सांस फूलने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक 19 साल का मृतक हरीश अहिरवार पिता बंसीलाल अहिरवार अपने साथियों के साथ गोरखपुर तालाब पर पहुंचा था। यहां तीनों ने तालाब को पार करने 10-10 रूपए की शर्त लगाई। इसके बाद तीनों युवक तालाब में कूद गए, दो युवक तो तालाब पार कर किनारे पर पहुंच गए। लेकिन हरीश अहिरवार की बीच तालाब में सांस फूल गई, जिससे वह डूब गया। सूचना मिलने पर देवरी थाना प्रभारी हरिओम आस्थाया मौके पर पहुंचे और गोताखोर सहित ग्रामीणों की मदद से युवक को तालाब से बाहर निकाला और स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के दौरान उसे मृत्यु घोषित कर दिया। मृतक दो भाई थे जिसमें हरीश सबसे बड़ा था।