वन विकास निगम के प्रबंध संचालक पहुंचे उमरिया:रोपणी और पौधारोपण क्षेत्र का किया निरीक्षण, अधिकारियों से ली जानकारी

मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम के प्रबंध संचालक राकेश कुमार यादव रविवार को उमरिया पहुंचे। उनके उमरिया दौरे को लेकर वन विकास निगम के अधिकारी और कर्मचारी तैयारियों में जुटे हुए थे। प्रबंध संचालक ने परियोजना मंडल उमरिया के पौधा रोपण क्षेत्र में पहुंचकर पौधा रोपण की जानकारी ली। वृक्षारोपण क्षेत्र में भी अधिकारियों से बातचीत की। एमडी राकेश यादव केंद्रीय रोपणी चंदिया भी पहुंचे। जहां पर उन्होंने नर्सरी के कार्यों का निरीक्षण किया। प्रबंध संचालक राकेश यादव दो दिवसीय दौरे पर उमरिया पहुंचे हैं। परियोजना मंडल उमरिया के संभागीय प्रबंधक अमित पटौदी ने बताया कि प्रबंध संचालक ने नर्सरी और वृक्षारोपण, जंगल का निरीक्षण किया है।