मकान की दीवार गिरी, दंपती की मौत:जबलपुर में भाई बोला- आंखों के सामने चली गई भाई-भाभी की जान

जबलपुर के मझौली में एक मकान की दीवार गिर गई। मलबे में दबकर घर में सो रहे दंपती की मौत हो गई। हादसा गुरुवार सुबह मझौली के वार्ड नंबर 12 में हुआ। लोगों ने मलबा हटाकर दंपती को निकाला। नजदीकी अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान अशोक दहिया (43) और पत्नी विमला बाई (38) के रूप में हुई है। दूसरे कमरे में सोए बच्चे बाल-बाल बचे पुलिस के मुताबिक, जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर मझौली में अशोक दहिया अपने परिवार के साथ रहते थे। उनके तीन बच्चे हैं। बुधवार रात भोजन करने के बाद दंपती एक कमरे जबकि बच्चे दूसरे कमरे में सो गए। दंपती जिस कमरे में सोए थे, गुरुवार सुबह करीब 5 बजे उसकी दीवार गिर गई। मलबे में अशोक और विमला दब गए। आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। मलबा हटाकर दंपती को बाहर निकाला। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटवाया। खबर लगातार अपडेट की जा रही है...