गोल्फ लिंक कॉलोनी भोपाल में डोल ग्यारस पर आयोजन:भगवान गणपति को लगाया फलहारी का भोग, महिलाओं ने लगाए स्टॉल

भोपाल के गुफा मंदिर रोड स्थित गोल्फ लिंक कॉलोनी में डोल ग्यारस के मौके पर भगवान गणेश को फलहारी का भोग लगाया गया। जिसमें फलहारी खिचड़ी, फलहारी नमकीन, गणेश जी का प्रिय मोदक, कई प्रकार के फल और ड्राईफ्रूट शामिल थे। समिति ने इससे पूर्व भगवान के लिए 56 भोग का भी आयोजन किया था। इस मौके पर गोल्फ लिंक समिति ने खाने पीने के विभिन्न स्टॉल भी लगाए। जिसमें पानी पूरी,चाट, मंगोड़े, भजिए, ढोकला, स्वीट कॉर्न जैसे कई स्वादिष्ट व्यंजनों का सभी ने लुत्फ उठाया। वहीं महिलाओं ने गरबा की ज्वैलरी व हैंडमेड ज्वेलरी के भी स्टॉल लगाए। इस अवसर पर विभिन्न गेम्स भी आयोजित किए गए। जिसमें बड़ी संख्या में कॉलोनीवासियों ने भाग लिया।