जिला कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की:पूर्व जिला अध्यक्ष बोले- भाजपा युवामोर्चा महामंत्री ने बिना खेल सामग्री सप्लाई किए, 65 से 70 लाख के बिलों का भुगतान कराया

अलीराजपुर जिले में शिक्षा विभाग का लाखों का घोटाला सामने आया है। जिसमें खेल सामग्री में करोड़ों का लेनदेन बगैर सामग्री बांटे कर दिया गया है। मामले में जिला कांग्रेस ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इसमें पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष महेश पटेल ने बताया कि उनके पास भी उक्त खत पहुंचा है। इस खत में लिखा है कि अलीराजपुर जिले में सत्र 2024-2025 में जिले के भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अंकित शाह ने सोनवा, उदयगढ़, आजाद नगर, कठ्ठी वाला, जोबट और आलीराजपुर सहित पूरे जिले में खेल सामग्री के साथ ही अन्य सामग्री सप्लाई करने के लिए 50 हजार, 80 हजार और 1 लाख रुपए तक के पेमेंट बिल बगैर सामग्री सप्लाई किए भुगतान कराए हैं। इस तरह 65 से 70 लाख तक का घोटाला किया गया है। अप्रैल 2024 से लेकर सितंबर 2024 तक स्कूलों में कोई सामग्री सप्लाई नहीं की गई। इसके बावजूद बाकायदा इन बिलों का भुगतान शिक्षा विभाग में पदस्थ डीपीसी रामानुज शर्मा के मौखिक आदेश पर किया गया है। ये पत्र मुख्यमंत्री मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, कैबिनेट मंत्री और अलीराजपुर विधायक नागर सिंह चौहान, सांसद अनीता चौहान, जोबट विधायक सेना पटेल और कलेक्टर को भी भेजा गया है। इसकी जांच होनी चाहिए।