मध्य प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस के चुनाव:सुरेन्द्र निगम निर्विरोध चुने गए प्रांताध्यक्ष

मध्य प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस कार्यालय में रविवार को आमसभा की बैठक आयोजित की गई, जिसमें 45 जिलों, 6 संभागों के अध्यक्ष एवं प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्य शामिल हुए। यहां निर्वाचन अधिकारी मानसिंह चौहान ने निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू की। कुछ ही देर में सुरेंद्र निगम सर्व सहमति से संघ के प्रांत अध्यक्ष चुने गए। चौहान ने निगम को निर्वाचन का प्रमाण पत्र सौंपा। निगम के प्रांत अध्यक्ष नियुक्त होने पर संघ के कर्मचारियों ने ढोल-ढमाके और हारफूल से जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर निगम ने सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपने जो विश्वास किया है मैं उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। संगठन के संरक्षक वीरेंद्र खोंगल का भी आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से संगठन के पूर्व प्रांताध्यक्ष सुनील ठाकरे, शिक्षक कांग्रेस के प्रांताध्यक्ष सतीश शर्मा, निगम मंडल के अनिल बाजपेई, अशोक दंडोतिया, अवधेश अरुण उपस्थित थे।