ग्रैमी अवॉर्ड में तमिल गाने ‘Varuvaai’ की एंट्री

ग्रैमी अवॉर्ड में तमिल गाने ‘Varuvaai’ की एंट्री

ग्रैमी अवॉर्ड में तमिल गाने ‘Varuvaai’ की एंट्री

संगीत जगत में दिए जाने वाले सबसे बड़े सम्मान ग्रैमी अवॉर्ड 2027 के लिए नॉमिनेशंस का ऐलान हो गया है. 69वें ग्रैमी अवॉर्ड में ब्रिटिश सिंगर और सॉन्ग राइटर (गीतकार) रे सबसे ज्यादा नॉमिनेशन हासिल करने वाले कलाकार बने हैं. उनके गाने को 11 कैटगरीज में नॉमिनेशन मिला है. वहीं स्पैनिश कलाकार रोसालिया को 9 नॉमिनेशन और काउंट्री स्टार एला लांगले को 7 नॉमिनेशंस मिले हैं.

इस बार मिरांडा लैंबर्ट, ओलिविया रोड्रिगो और फोइबे ब्रिड्जर्स को 7 नॉमिनेशंस मिले हैं. वहीं ब्रूनो मार्स, लियोन थोमस और ओलिविया डीन (पिछले साल की बेस्ट न्यू आर्टिस्ट) को 6-6 नॉमिनेशंस हासिल हुए हैं. भारत से धुरंधर ने कई कैटगरीज में एंट्रीज़ भेजी थीं, लेकिन एक भी नॉमिनेशन नहीं मिला है. हालांकि तमिल गाने वरुवाई को बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस कैटगरी में नॉमिनेशन मिला है. इसे देवन एकंबरम और सुशा गाया है.

यहां देखें ग्रैमी 2027 नॉमिनेशंस की लिस्ट
एल्बम ऑफ द ईयर ‘लॉस्ट वीकेंड’- फोएबे ब्रिजर्स

‘द आर्ट ऑफ लविंग’- ओलिविया डीन

‘डैंडेलियन’- एला लैंगली

‘द रोमांटिक’- ब्रूनो मार्स

‘दिस म्यूजिक मे कंटेन होप’- रे

‘यू सीम प्रिटी सैड फॉर अ गर्ल सो इन लव’- ओलिविया रोड्रिगो

‘लक्स’- रोसालिया

‘द लाइफ ऑफ अ शोगर्ल’- टेलर स्विफ्ट