MS Dhoni एम एस धोनी ने IPL से रिटायरमेंट का किया ऐलान
MS Dhoni एम एस धोनी ने IPL से रिटायरमेंट का किया ऐलान
भारतीय क्रिकेटर एम एस धोनी ने IPL से रिटायरमेंट का ऐलान किया है। इससे CSK को बड़ा झटका लगा है। अब वे CSK टीम की तरफ से मेंटर का काम करेंगे. इससे पहले टीम में शामिल थे लेकिन मैच नहीं खेलते थे.
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खिलाड़ी के रूप में अपने करियर को विराम दे दिया है। उनकी फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने उन्हें टीम का मेंटर नियुक्त किया है। चेन्नई सुपर किंग्स की मालकिन रूपा गुरुनाथ ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी मेंटर (मार्गदर्शक) के रूप में टीम परिवार का हिस्सा बने रहेंगे। उनका अनुभव और विशेषज्ञता हमारे लिए बेहद अनमोल है। गुरुनाथ ने आगे कहा कि मैदान पर पीली जर्सी में धोनी को खेलते हुए देखने की कमी हमें हमेशा खलेगी। लेकिन हमें खुशी है कि वह आगे भी टीम के खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे.
वहीं, इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के सह-मालिक और रूपा गुरुनाथ के पिता एन. श्रीनिवासन ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी हमेशा सीएसके की पहचान का अभिन्न हिस्सा रहेंगे। सीएसके उनका घर था, है और हमेशा रहेगा।
धोनी ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट में इसका ऐलान किया- 45 वर्षीय पूर्व भारतीय कप्तान के आईपीएल में खिलाड़ी के तौर पर खेलने को लेकर पहले से ही अटकलें लगाई जा रही थीं। बार-बार चोटिल होने के कारण पिछले कुछ वर्षों में फ्रेंचाइजी के लिए धोनी की भागीदारी सीमित होती गई थी। सुपरकिंग्स की ओर से जारी बयान में हालांकि इस स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज की कोई प्रतिक्रिया शामिल नहीं थी।
सुपरकिंग्स के मालिक एन श्रीनिवासन ने बयान में कहा, “महेंद्र सिंह धोनी के बिना सुपरकिंग्स की कल्पना नहीं की जा सकती। करीब दो दशक से हम हर सफलता, मुश्किल और उतार-चढ़ाव में एक-दूसरे के साथ रहे हैं और साथ मिलकर आगे बढ़े हैं।”
हर मैच में धोनी को खेलते हुए देखने दर्शक आते रहते थे लेकिन धोनी साहब खेलते ही नहीं थे. कम से कम अब मेंटरशिप में हर मैच में देखने को तो मिलेंगे भले ही वह मैच नहीं खेलेंगे. अब तो CSK फैन का तो दिल ही टूट गया अब तो धोनी टीम का हिस्सा भी नहीं हैं।
धोनी का क्रिकेेट कैरियर 2008 से 2026 साल यानि लगभग 19 साल रहा। उन्होंने पांच आईपीएल मैच खेले.








