छिंदवाडा में सड़क हादसे का VIDEO:सिहोरामाल के पास बाइक को सामने से आ रही बस ने मारी टक्कर; युवक गंभीर घायल

छिंदवाड़ा के सिहोरा माल में रविवार को एक बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। हादसा देर रात हुआ, जिसमें युवक गंभीर घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। सोमवार को घटना का एक VIDEO भी सामने आया है। ओवरटेक करने के दौरान हुई घटना चौरई थाना प्रभारी गणपत उईके ने बताया कि रविवार को रोहना निवासी विकास डेहरिया (22) अपनी बाइक से चोरनी गया था। इसके बाद रात को वह अपने घर वापस लौट रहा था, इस दौरान करीब 9:30 बजे सिहोरामाल के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने उसे टक्कर मार दी। घटना में युवक गंभीर घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे छिंदवाड़ा जहां उसका उपचार किया जा रहा है। टीआई ने बताया कि हादसा ओवरटेक करने के दौरान किया था। आराेपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है। हादसे का VIDEO वायरल इस दौरान युवक की बाइक के पीछे चल रहे कार सवारों ने घटना का वीडियाे बना लिया, जो सोमवार को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि टक्कर के बाद वाहन सवार युवक बाइक सहित कुछ दुर जाकर गिरा।