हरदा के चारुवा में डाक चौपाल:डाकघर की विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को मिली जानकारी

हरदा जिले के ग्राम चारुवा में आज डाक चौपाल लगाकर विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को प्रदान की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ग्राम सरपंच माखन सिंह सोलंकी, सचिव राजेंद्र कुमार नामदेव और विशेष अतिथि प्रधानचार्य संगीत दीदी मौजूद रहे। अतिथियों ने भी ग्रामीणों से डाकघर की योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया है। डाक निरीक्षक अमित कुमार व्यास ने बताया कि डाकघर में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से आम लोगों को अधिक लाभ मिलता है। वहीं उनके द्वारा जमा राशि हमेशा सुरक्षित रहती है। उन्होंने बताया कि नवंबर महीने में पेंशनर्स के जीवित होने का प्रमाण पत्र उनकी संबंधित बैंकों में जाकर देना होता है। इसके लिए डाकविभाग ने घर बैठे जीवन प्रमाण पत्र की सुविधा प्रदान की जा रही है। इस अवसर पर आईपीपीबी ब्रांच मैनेजर भवानी,उप डाकपाल खिरकिया डीएस मौर्य, आर बी गुर्जर आदि मौजूद रहे।