चैंपियंस ट्रॉफ़ी: अमेरिकी गृह मंत्रालय ने भारतीय टीम के पाकिस्तान जाने के मामले पर क्या कहा

अमेरिकी गृह मंत्रालय के प्रवक्ता वेदांत पटेल ने गुरुवार की दोपहर एक प्रेस वार्ता में पाकिस्तान में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफ़ी पर प्रतिक्रिया दी है.
गुरुवार को वेदांत पटेल से चैंपियंस ट्रॉफ़ी को लेकर सवाल पूछा गया. इस पर उन्होंने कहा, यह वर्ल्ड कप के बाद क्रिकेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट है.
उन्होंने कहा, भारत को इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेना है, लेकिन भारत सरकार ने क्रिकेट टीम को पाकिस्तान भेजने से मना कर दिया है.
अमेरिकी गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, भारतीय टीम आख़िरी बार 2008 में पाकिस्तान में खेलने गई थी. लेकिन राजनीतिक तनाव की वजह से उसके बाद भारत ने पाकिस्तान की यात्रा नहीं की है. मैं पूछना चाहता हूं कि क्या खेल को राजनीति से जोड़ना बेहतर है?
वेदांत पटेल ने कहा, यह मामला भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों का है. उन दोनों को खेल या फिर दूसरे मामलों को लेकर आपस में बातचीत करना चाहिए.
उन्होंने राय ज़ाहिर करते हुए कहा, उनको अपने द्विपक्षीय संबंधों को लेकर बातचीत करना चाहिए. यह ऐसा नहीं है कि हमें बीच में पड़ना चाहिए. लेकिन खेल एक ऐसा क्षेत्र है जो कि दोनों को आपस में जोड़ सकता है.
उन्होंने कहा कि आख़िरकार खेल एक दूसरे से लोगों को जोड़ता है.
चैंपियंस ट्रॉफ़ी के लिए भारतीय टीम के पाकिस्तान जाने पर अभी भी संशय बरक़रार है.(bbc.com/hindi)