विक्रम विश्वविद्याल में होगा 2 दिनी युवा उत्सव का आयोजन:22 विद्याओं की प्रतियोगिताओं में संभाग से साढ़े चार सौ विद्यार्थी शामिल होंगे

विक्रम विश्वविद्यालय में दो दिवसीय अंतर जिला युवा उत्सव का आयोजन 22 से 23 नवंबर को आयोजित होगा। इस उत्सव में विश्वविद्यालय परिक्षेत्र के सात जिलों के लगभग साढ़े चार सौ विद्यार्थी शामिल होगें। युवा उत्सव में 22 विधाओं के अंतर्गत प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। चयनीत विद्यार्थी राज्य स्तर पर विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने राज्य स्तरीय युवा उत्सव में शामिल होने जाएंगे। विक्रम विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित होने वाले युवा उत्सव की तैयारी शुरू हो गई है। डीएसडब्ल्यू प्रो. एसके मिश्र ने बताया कि दो दिन के युवा उत्सव के दौरान 22 विद्याएं होगी। इनमें 13 सांस्कृतिक, 3 साहित्यिक और 6 रूपांकन की विद्या की प्रतियोगिता आयोजित होगी। सात जिलों से 450 विद्यार्थी व मैनेजर शामिल होंगे। विश्वविद्यालय स्तर से चयनित विद्यार्थी राज्य स्तर पर विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसी स्पर्धा में 26 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाले सेंट्रल झोन के लिए चयन किया जाएगा। दो दिनी आयोजन में यह स्पर्धा होगी एकल शास्त्रीय नृत्य, समूह नृत्य, प्रश्न मंच, लघु नाटिका, स्वांग, मूक अभिनय, नाटक, चित्रकला, मूर्ति शिल्प, कोलाज, व्यंग चित्र, रंगोली, वाद विवाद पक्ष, वाद विवाद विपक्ष, वक्तृता, पोस्टर निर्माण, सुगम संगीत एकल, भारतीय समूह गान, एकल पाश्चात्य संगीत, पाश्चात्य समूह गान, एकल शास्त्रीय गायन, एकल शास्त्रीय वादन परकुशन, एकल शास्त्रीय वादन नानपरकुशन की स्पर्धाएं आयोजित की जाएगी। युवा उत्सव के प्रतियोगिओं के लिए विशेष परीक्षा होगी विक्रम विश्वविद्यालय के कुलगुरू प्रो. अर्पण भारद्वाज ने बताया कि विश्वविद्यालय की 20 नवंबर से स्नातक स्तर की पूरक परीक्षाएं शुरू हो चुकी है। वहीं 22 व 23 नवंबर से स्नातकोत्तर की प्रथम व द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं प्रारंभ हो रही है। ऐसे में परीक्षा के दौरान विश्वविद्यालयीन, राज्यस्तरीय और सेंट्रल झोन के युवा उत्सव में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के साथ ही एनसीसी व अन्य खेलों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के लिए बाद में विशेष परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। इसके लिए सभी कॉलेजों के प्राचार्यों को युवा उत्सव में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के नाम, कक्षा, कॉलेज और मोबाइल नंबर उपलब्ध कराने के लिए कहा है।