आयुर्वेदिक पद्धति से होगा पेंशनर्स स्वास्थ्य शिविर का आयोजन:जिला अस्पताल के स्टॉफ के असहयोगपूर्ण रवैये के कारण पेंशनर्स ने लिया निर्णय

शाजापुर में प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक वजीरपुरा स्थित डे केयर सेंटर पर आयोजित हुई, जिसमें संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए अनेक निर्णय लिए गए। बैठक में लिए गए निर्णय के बारे में एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र रिणवा ने बताया कि जिला चिकित्सालय के अधिकारी व चिकित्सकों का असहयोगपूर्ण व्यवहार रहता है और वे प्रतिमाह के आयोजित पेंशनर शिविर की पहल को अनुपयोगी मानते हैं। इस कारण इस बार एलोपैथी पद्वति से उपचार न कराते हुए आयुर्वेदिक व हौम्यापैथी पद्वति से उपचार का शिविर आयुर्वेदिक औषधालय भवन के सामने आगामी 4 अक्टूबर शुक्रवार को लगाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि बेठक में माह सितम्बर के जन्मदिवस वाले सदस्यों का सामूहिक जन्मदिन मनाने के संबंध में निर्णय लिया कि आगामी दशहरा त्योहार के बाद दशहरा मिलन समारोह आयोजित कर उसमें माह सितम्बर व अक्टूबर के जन्मदिन वाले सदस्यों का स्वागत किया जाए। रिणवा ने बताया कि तहसील क्षेत्र में निवासरत ऐसे पेंशनर जो जिला स्तर पर सदस्य बनना चाहते है, उन्हें जिले का प्रतिनिधित्व दिया जाए और उनके माध्यम से नवीन सदस्य बनाने का अभियान चलाया जाऐ। बैठक में अकोदिया व मक्सी को नवीन शाखा के रूप में मान्यता देने का अनुमोदन किया गया। जिला अध्यक्ष रिणवा ने बताया कि बैठक में जिले भर में पेंशनर जोड़ो यात्रा निकालने पर विचार किया गया। यह यात्रा प्रथम दोर में जिला मुख्यालय से प्रारंभ होकर बेरछा, सुंदरसी, सखेडी, मकोडी, पोलायकलां, अवंतीपुर बडोदिया, अरन्याकलां होते हुए निकलेगी और कालापीपल में समाप्त होगी। दूसरे दोर में खोंकराकलां, शुजालपुर, अकोदिया, सलसलाई, किलोदा, गुलाना होते हुए शाजापुर जिला मुख्यालय पर समाप्त होगी। इस यात्रा के दोरान ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत शासकीय/अर्द्वशासकीय/निकाय/उपक्रम से सेवानिवृत्त हो चुके 75 वर्षीय सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में वरिष्ठ पेंशनर साथी डा. जगदीश भावसार, अवधेशकुमार शेषा, एमएस नायक, मनोहरलाल राय, केएस पांडे, लक्ष्मीनारायण कटारिया, शंकरलाल शर्मा, ओपी नागर, संजय नागर, योगेन्द्र श्रीवास्तव, अशोक वर्मा, शीरिष दवे, सरदारसिंह हाडा आदि उपस्थित रहे।