बिजली गिरने से ट्रांसफॉर्मर में लगी आग:आग की चपेट में आने से एक ग्रामीण झुलसा, क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश

शिवपुरी जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के पचावली गांव में रविवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से बिजली ट्रांसफॉर्मर में धमाके के साथ आग लग गई। ट्रांसफॉर्मर धू-धू कर जलने लगा, जिससे पास खड़ा एक ग्रामीण घायल हो गया और उसकी बाइक भी आग की चपेट में आ गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के वक्त रामचरण सेन ट्रांसफॉर्मर के पास खड़े थे। उन्होंने बताया कि बिजली गिरने के साथ ट्रांसफॉर्मर में तेज धमाका हुआ और कुछ समय के लिए उनकी आंखों के सामने रोशनी के चलते कुछ भी दिखाई नहीं दिया। इस हादसे में उनके पैरों पर करंट का असर हुआ और वे झुलस गए। बताया जा रहा है कि कोलारस अनुविभागीय क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। ट्रांसफॉर्मर में लगी आग के चलते रामचरण सेन की बाइक भी प्रभावित हुई, लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। ग्रामीणों ने मिलकर ट्रांसफॉर्मर की आग बुझाई।