ट्रंप के समर्थन के बाद हुआंग का बड़ा बयान

ट्रंप के समर्थन के बाद हुआंग का बड़ा बयान

ट्रंप के समर्थन के बाद हुआंग का बड़ा बयान

Trump on Jensen Huang: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उम्मीद जताई है कि एनवीडिया का बोर्ड जेनसन हुआंग को फिर से कंपनी में नियुक्त करेगा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि यह कंपनी और अमेरिका, दोनों के लिए सबसे अच्छा होगा।

एलन मस्क ने की थी हुआंग की तारीफ

इससे पहले एलन मस्क ने भी हुआंग की तारीफ की थी। 14 नवंबर को एक्स पोस्ट में उन्होंने कहा था कि हुआंग ने कंपनी की सप्लाई चेन को शानदार तरीके से संभाला। मस्क के मुताबिक कंपनी के कई अहम सौदे लिखित कॉन्ट्रैक्ट के बजाय हुआंग के साथ आपसी भरोसे और सहमति पर हुए थे। उन्होंने कहा कि हुआंग के बिना इनमें से कुछ अहम सौदे हाथ से निकल सकते हैं।

जेनसन हुआंग का बयान

हुआंग ने 17 नवंबर को इसी मुद्दे पर एक्स पोस्ट किया था। उन्होंने कहा कि कंपनी छोड़ने के बाद एनवीडिया के कर्मचारियों, निवेशकों, कारोबारी साझेदारों और ग्राहकों ने उनसे सीईओ के तौर पर लौटने की अपील की है। हुआंग ने कहा कि अगर बोर्ड यह तय करता है कि उनकी वापसी शेयरधारकों, कर्मचारियों, कंपनी और अमेरिका के हित में है, तो वह लौटने के लिए तैयार हैं।

क्यों दिया था इस्तीफा

लगातार दो अफेयर्स की खबरें सामने आने के बाद हुआंग ने 12 नवंबर को इस्तीफा दे दिया था। पहली खबर में एक कारोबारी महिला के साथ उनके संबंधों की बात सामने आई थी। इस महिला पर चीनी जासूस होने का आरोप लगाया गया है। ये बातें खबरों और आरोपों पर आधारित हैं।