‘हनुमान 2’ में नजर आएंगे पंजा वैष्णव तेज
‘हनुमान 2’ में नजर आएंगे पंजा वैष्णव तेज
फिल्म ‘हनुमान’ के निर्माताओं ने अपनी अगली फिल्म ‘हनुमान 2: द राइज ऑफ वानर्स’ की घोषणा की है, जिसमें पंजा वैष्णव तेज मुख्य भूमिका निभाएंगे। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, फिल्म तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज होगी। इसका निर्देशन वी. आनंद ने किया है, जबकि प्राइमशो एंटरटेनमेंट के बैनर तले के. निरंजन रेड्डी और चैतन्य रेड्डी ने इसका निर्माण किया है।

निरंजन रेड्डी ने एक बयान में कहा, ”हमने हमेशा अपनी संस्कृति और कल्पना से निकली कहानियों की शक्ति में विश्वास किया है। ‘हनुमान’ के बाद, हम एक ऐसी यात्रा शुरू करना चाहते थे जो हमें कल्पना की एक और आकर्षक दुनिया को जानने का अवसर दे। ‘हनुमान 2: द राइज आॅफ वानर्स’ इसी दिशा में एक कदम है।” वर्ष 2024 में रिलीज हुई ‘हनुमान’ ने वैश्विक बॉक्स आॅफिस पर 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी। प्रशांत वर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में तेजा सज्जा और अन्य कलाकारों ने अभिनय किया था। फिल्म की कहानी एक काल्पनिक गांव के एक चोर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे अप्रत्याशित रूप से भगवान हनुमान की दिव्य महाशक्तियां प्राप्त हो जाती हैं।








