सजा सुनते ही कोर्ट के कटघरे से भागा आरोपी:जज ने रेप, पॉक्सो एक्ट में सुनाई 20 साल की सजा; जेल भेजने की तैयारी थी

खंडवा कोर्ट में सजा सुनते ही एक आरोपी वॉशरूम जाने का कहकर फरार हो गया। कोर्ट प्रशासन की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। दरअसल, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में आरोपी और उसका एक साथी जेल में विचाराधीन कैदी थे। शुक्रवार को विशेष न्यायालय ने आरोपियों को 20 साल सजा और दो हजार रूपए के अर्थदंड से दंडित किया। फैसला सुनते ही एक आरोपी कोर्ट से भाग गया। कोतवाली पुलिस के मुताबिक, न्यायालय के विशेष प्रकरण में आरोपी हरिराम को धारा 376, (2) एन, 376 (3) भादवि एवं 5(l)/6 पॉक्सो एक्ट में बीस वर्ष के सश्रम कारावास और दो हजार रूपए के अर्थदंड से दंडित किया गया है। वॉशरूम जाने के बहाने भागा आरोपी शुक्रवार को टी ब्रेक से पहले पीठासीन न्यायाधीश ने निर्णय दिया। लंच टाइम के दौरान दोष सिद्ध आरोपी हरिराम और अन्य आरोपी शंकर न्यायिक निरोध में न्यायालय में बने आरोपी के कटघरे मे बैठे हुए थे। फैसले के बाद आरोपियों को जिला जेल भेजे जाने के लिए डीआरपी लाइन से बल बुलाने के लिए फोन पर सूचना दी गई थी। डीआरपी लाइन से बल आने का इंतजार किया जा रहा था। इसी दौरान आरोपी हरिराम ने न्यायालय में पदस्थ मुंशी मनोज परिहार से कहा कि उसे वॉशरूम जाना है। दोनों आरोपी हरिराम और शंकर को लघुशंका के लिए न्यायालय से बाहर लेकर गए। कुछ देर बाद आरोपी शंकर तो कटघरे में वापस बैठा मिला लेकिन आरोपी हरिराम कटघरे में नही था। 2020 में दर्ज हुआ था दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मामला आरोपी हरिराम और शंकर के खिलाफ पिपलोद थाने में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज हुआ था। आरोपी हरेराम पिता श्रीराम कोरकू निवासी ग्राम गुजरीखेडा का है। आरोपी के फरार होने के बाद से पुलिस एक्टिव हो गई है। आरोपी की तलाश जारी पिपलोद टीआई एसएन पांडेय ने बताया कि आरोपी हरिराम और अन्य के खिलाफ 2020 में प्रकरण दर्ज हुआ था। फिलहाल आरोपी की पहचान के प्रमाण नहीं है। उसके गांव और रिश्तेदारी में संपर्क कर तलाश की जा रही है।